Barabanki City

Barabanki Missing Case: एक घर से पत्नी निकली तो दूसरे से पति, परिवार पहुंचे कोतवाली

एक मामले में 36 साल की महिला शाम के समय घर से बिना बताए चली गई, दूसरे मामले में निजी काम से निकले युवक का कोई सुराग नहीं मिला, दोनों परिवारों ने काफी तलाश के बाद दर्ज कराई एफआईआर, पति के अपहरण की आशंका भी जताई गई

बाराबंकी, 22 जून 2026:

बाराबंकी शहर में अलग-अलग इलाकों से एक महिला और एक युवक के अचानक लापता होने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों परिवारों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी है। दोनों मामलों में कोतवाली सिटी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पहला मामला शहर के सत्यप्रेमी नगर का है। यहां रहने वाले श्याम ने बताया कि उनकी पत्नी रिंकू सोनी (36) शनिवार शाम चार से पांच बजे के बीच बिना किसी को बताए घर से चली गईं। परिवार ने मकान मालिक और रिश्तेदारों की मदद से कई जगह तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद कोतवाली नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दूसरा मामला दक्षिण टोला बंकी का है। यहां रहने वाली रामदेवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति लवकुश (28) रविवार की शाम अपनी कार से निजी काम से निकले थे। रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें:

काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की आशंका भी जताई है। परिवार ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लापता लोगों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  कानूनी लड़ाई के बीच साथ रह रहे थे दंपती, बीबी को मायके छोड़ा फिर घर लौटकर दे दी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link