Hardoi City

Hardoi Bridge Accident: शारदा नहर पर बन रहे पुल का 70 फीट स्लैब गिरा, दो मजदूर गंभीर

निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर क्रेन से स्लैब चढ़ाते समय हुआ हादसा,मलबे में दबे दो मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, करीब 600 करोड़ रुपये के Highway Project का हिस्सा है पुल, स्थानीय लोगों ने पहले भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता परउठाए थे सवाल, डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 22 जून 2026:

हरदोई में शारदा नहर पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ- पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का करीब 70 फीट लंबा सीमेंट का वजनी स्लैब क्रेन से उठाकर रखा जा रहा था, तभी वह फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में वहां काम कर रहे दो मजदूर स्लैब के नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्रेन और बुलडोजर की मदद से स्लैब हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया।

घायल मजदूरों की पहचान सीतापुर के सिधौली निवासी राहुल (30) और गेंदालाल (35) के रूप में हुई है। दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। डीएम अनुनय झा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि शाहाबाद से हरदोई के खेतुई गांव तक करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल निर्माण का काम चल रहा है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास बन रहा यह पुल इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। नवंबर 2023 में शुरू हुआ यह काम नवंबर 2025 तक पूरा होना था, लेकिन हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग में देरी के कारण निर्माण समय पर पूरा नहीं हो सका।

Hardoi Bridge Accident Tragic Slab Collapse Incident (2)

ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए बन रहा नया पुल

सैदपुर में पहले से पीडब्ल्यूडी का पुल मौजूद है, लेकिन उसका आकार एस शेप का होने से यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं। इसी वजह से इस जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था। लोगों की परेशानी को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां सीधा पुल बनाने का फैसला किया था।

डेढ़ महीने पहले भी गिरा था पुल का हिस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा था। उस समय बड़ा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन अब हुए हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

हमीरपुर में भी हुआ था ऐसा हादसा

29 मई 2026 को हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया था।

READ MORE

ये भी पढ़ें  थाने में गोली मारकर हत्या...पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button