Uttarakhand

Land Scam Protest: सचिवालय कूच में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता, कई गिरफ्तार

सरकारी जमीनों पर कब्जे के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन किया, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिवालय मार्च निकाला पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद सड़क पर दिया धरना, उच्च स्तरीय जांच की मांग के बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 जून 2026:

उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर कब्जे और भू-माफियाओं को संरक्षण दिए जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। कांग्रेस भवन से निकली विरोध रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में निकाले गए मार्च को सचिवालय पहुंचने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कई नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया।

ये भी पढ़ें:

गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जमीनों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उनका आरोप था कि सरकारी जमीनों को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, जबकि मजबूत भू-कानून की बात सिर्फ दावों तक सीमित है। उन्होंने जमीनों से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
congress-land-scam-protest-dehradun-secretariat-march-ganesh-godiyal

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन नेताओं ने प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने गणेश गोदियाल समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक फुरकान अहमद, लखपत बुटोला, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, संजय शर्मा, राकेश नेगी, संग्राम सिंह पुंडीर, प्रतिमा सिंह, आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  श्रीलंका के अफसरों ने उत्तराखंड के Disaster Management को सराहा, जानीं आधुनिक तकनीकें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button