PoliticsUttar Pradesh

Aligarh News : योगी ने ‘ताला नगरी’ को सौंपी 462 करोड़ की चाबी, सपा पर साधा निशाना

सीएम ने नुमाइश मैदान में 85 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जनसभा के दौरान हुआ जोश भरा स्वागत, इससे पूर्व राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री भी वितरित की

अलीगढ़, 22 जून 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताला नगरी अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र अलीगढ़, कोल तथा नगर निगम क्षेत्र की 462 करोड़ की 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विकास परियोजनाओं को अलीगढ़ के शहरी और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनसे क्षेत्र में रोजगार और सुविधाओं का विस्तार होगा।
cm-yogi-aligarh-visit-development-projects-tala-nagri-slams-sp

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा ने हमेशा अपने परिवारों का विकास किया, जबकि व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं। उन्होंने कल्याण सिंह के 1990 के कार्यकाल को भाजपा सरकार की नींव बताते हुए कहा कि बाबूजी (कल्याण सिंह) ने ताला उद्योग को प्रोत्साहित कर युवाओं को आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया था।

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने कहा कि पहले त्योहारों पर दंगे होते थे, लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की नीति लागू है। उन्होंने धारा 370 हटाने और आतंकवाद के खात्मे को भाजपा के संकल्पों की पूर्ति बताया। साथ ही दावा किया कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश दंगा-मुक्त हुआ है।
cm-yogi-aligarh-visit-development-projects-tala-nagri-slams-sp

बता दें सीएम दोपहर में अलीगढ़ पहुंचे। स्वागत निरीक्षण व जनसभा के बीच उन्होंने दोपहर का भोजन भी किया। सीएम के आगमन से पूर्व विरोध के पोस्टर लगने पर एहतियात बरतते हुए पुलिस ने व भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष व बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को नजरबंद बनाये रखा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP बनेगा डिजिटल पावरहाउस : 2030 तक 2 गीगावाट अतिरिक्त डेटा सेंटर क्षमता का लक्ष्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button