Lucknow City

CM Yogi : सादगी से मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान दिवस, प्रतिमा पर फूल चढ़ाए, एक्स पर संदेश

लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना के चलते नहीं हुई श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री ने एक्स पर संदेश जारी कर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को याद किया, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई मंत्री भी पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे

लखनऊ, 23 जून 2026:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलिदान दिवस पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ में अग्निकांड की दर्दनाक घटना से दुखी सीएम ने बेहद सादगी से बलिदान दिवस पर समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने एक्स पर संदेश देकर नमन किया। हमेशा की तरह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नहीं किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े नौ बजे प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ विधायक नीरज वोरा के साथ उन्होंने प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और उनको नमन किया। इससे पूर्व उन्होंने एक्स अकाउंट पर ही अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी थे।
cm-yogi-dr-syama-prasad-mookerjee-balidan-diwas-lucknow-tribute

सीएम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद ने भारत की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के कवरेज के लिए मीडिया पर्सन जुटे थे। इस बीच पुष्प अर्पित करने के लिए साथ आये मंत्री व विधायकों के साथ सीएम पल भर को रुके। इसी दौरान उनकी तस्वीरें लीं गईं।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ, अयोध्या सहित 18 जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप... परिसरों में सघन तलाशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link