Lucknow City

पैशन था मॉडलिंग, साली के सामने पति ने कसा तंज …सह न सकी पत्नी, लिया ये फैसला

चार साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, ऑटो ड्राइवर है पति, हंसी मजाक के बाद पत्नी की खुदकुशी से सकते में है परिवार

लखनऊ, 30 जनवरी 2026:

इंदिरानगर के तकरोही इलाके में पति के मजाक से आहत होकर 23 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका चार साल पहले प्रेम विवाह के बाद अपने पति के साथ रह रही थी और मॉडलिंग उसका पैशन था। घटना के वक्त घर में पति के साथ उसकी साली और भांजा भी मौजूद थे।

सआदतगंज के लकड़मंडी की रहने वाली तनु सिंह का विवाह तकरोही निवासी राहुल श्रीवास्तव से हुआ था। राहुल पेशे से ऑटो चालक हैं। तीन दिन पहले परिवार सीतापुर में साढ़ू के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौटा था। साथ मे पत्नी तनु, उनकी बड़ी बहन अंजलि और भांजा अभय भी साथ था।

बताया गया कि घर में सभी लोग कमरे में बैठकर बातचीत और हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान पति ने पत्नी के मॉडलिंग शौक को लेकर हंसी-हंसी में तंज का दिया। यही बात तनु को बुरी लग गई। वह उठी और नाराज होकर दूसरे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद राहुल खाना लेने बाहर चला गया।

ये भी पढ़ें:

खाना आने के बाद राहुल ने अंजलि से तनु को बुलाने के लिए कहा। जब अंजलि कमरे में गई तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखने पर तनु फंदे से लटकी मिली। यह देखकर अंजलि की चीख निकल गई।

शोर सुनकर राहुल और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तनु को फंदे से नीचे उतारकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें  कॉल पर मां से "113 मिला लो, मैं नहीं आऊंगी" कहकर लापता हुई बेटी, मुकदमा दर्ज।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link