Lucknow City

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों ने खड़े किए बड़े सवाल, SIT और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

एसी ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच फॉरेंसिक टीम ने सील की बिल्डिंग, मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर हर पहलू की जांच

लखनऊ, 23 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में पुरनिया चौराहे के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत ने सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के चलते प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरी इमारत को सील कर जांच शुरू कर दी।

टीम इमारत के भीतर से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटा रही है जिससे आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रारंभिक जांच में एसी का कंप्रेसर फटने और शॉर्ट सर्किट की आशंका सामने आई है।

अलीगंज अग्निकांड की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय एसआईटी के सदस्य एवं एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच समिति बनाई गई है। हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर दोषियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
lucknow-aliganj-fire-accident-sit-forensic-investigation-ac-blast

ये भी पढ़ें:

सीएम ने विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया ताकि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में अलीगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है जिनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
lucknow-aliganj-fire-accident-sit-forensic-investigation-ac-blast

बताया जा रहा है कि इमारत में संचालित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे तथा एनीमेशन कोर्स कर रहे छात्र आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं और आग से भर गई जिससे 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। इनमें नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है।
lucknow-aliganj-fire-accident-sit-forensic-investigation-ac-blast

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौटे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब पूरे प्रदेश की नजर एसआईटी और फॉरेंसिक जांच पर टिकी है जिससे इस दर्दनाक हादसे की असली वजह और जिम्मेदारों की भूमिका सामने आ सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  FD घोटाले पर फूटा खाताधारकों का गुस्सा, हमारा पैसा लौटाओ... बैंक पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button