Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरणः कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर दागे सवाल, पूछा- आखिर जवाबदेही किसकी

प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने अयोध्या पहुंचीं, बोलीं- एसआईटी की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा, सीसीटीवी फुटेज डिलीट हुए, पर सभी चुप

अनिल निषाद

अयोध्या, 23 जून 2026ः

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले को लेकर सरकार और मंदिर ट्रस्ट के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एसआईटी की जांच बंद लिफाफे में सौंपी गई है, उसको सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। ये बातें प्रियंका गुप्ता ने मंगलवार को छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दे पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंडल मुख्यालय पहुंचे पर मीडिया से बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा कि आखिर सरकार की मंशा क्या है? यह सबसे बड़ा सवाल है? चाहे चंपत राय हों या अनिल मिश्रा हों। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से सब पर उंगलियां उठ रही हैं, उसके बावजूद आज तक उन्हें उनके पद से नहीं हटाया गया। कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उनको जेल नहीं भेजा गया और न ही कोई बड़ी कार्रवाई हुई। इससे यह साबित होता है कि सरकार इन लोगों को बचाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गुप्ता ने सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि आखिर जवाबदेही किसकी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज डिलीट हुए, लेकिन उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रभु श्रीराम को अयोध्या से बाहर किया गया था, उसी तरह से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी से बाहर कर दिया जाएगा। कहा कि नृपेंद्र मिश्रा खुद बयान दे चुके हैं कि यह चोरी नहीं डाका है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो आभूषण चोरी हुए, उनकी अभी तक रिकवरी क्यों नहीं हुई? एक-एक पैसे की वसूली होनी चाहिए, क्योंकि यह चढ़ावा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  फौजी वर्दी, दो नाम और फर्जी पहचान, अयोध्या स्टेशन पर पकड़ा गया नकली आर्मी अफसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link