Uttarakhand

श्रद्धांजलि से संकल्प तक… भाजपा ने याद किया डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवादी दर्शन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद और जनसेवा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

देहरादून, 23 जून 2026:

भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।

प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए उनका संघर्ष भारतीय राजनीति का प्रेरणादायी अध्याय है। डॉ. मुखर्जी ने एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान के विचार के साथ देश की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
bjp-pays-tribute-dr-syama-prasad-mookerjee-balidan-diwas-dehradun

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरित होकर आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचारों और संघर्षों ने देश की एकता को मजबूत आधार दिया। कश्मीर को लेकर उनके ऐतिहासिक संघर्ष को देश हमेशा याद रखेगा।

ये भी पढ़ें:

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय पद छोड़ना स्वीकार किया। उन्होंने शिक्षा, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय दिया।

Advertisement

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं दीप्ति रावत, विधायक सविता कपूर, सरिता आर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह ज्योति गैरोला, आदित्य चौहान और जगमोहन रावत समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अब करियर के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं, BTKIT में AI-ML और Robotics कोर्स की मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link