Gorakhpur

Gorakhpur Janata Darshan: योगी ने दिया भरोसा, कहा-धन की कमी से नहीं रुकेगा कोई काम

जनता दर्शन में करीब 200 फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलाज, जमीन कब्जे समेत कई मामलों पर मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने अफसरों को हर शिकायत पर एक्शन की हिदायत दी

गोरखपुर, 26 जून 2026:

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर शिकायत का समय पर, संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले। वे एक-एक फरियादी के पास पहुंचे, उनकी बात सुनी और प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
gorakhpur-janata-darshan-cm-yogi-adityanath-assures-medical-aid (2)

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। हृदय रोग से पीड़ित एक महिला को उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया और अधिकारियों को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

जमीन कब्जा करने वालों पर सख्ती के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। जो लोग जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  संतान की चाह में नाबालिग से रेप... गर्भवती होने पर दम्पति फरार, एक साल बाद मथुरा से दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button