Ayodhya

अरविंद केजरीवाल पहुंचे अयोध्या… प्रदर्शनकारियों ने वापस जाओ के लगाए नारे, फूंका पुतला

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर हो रही सियासत, दिल्ली के पूर्व सीएम के आने पर सनातन रक्षक संघ ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने राम मंदिर की ओर जाने से रोका

अनिल निषाद

अयोध्या, 26 जून 2026ः

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर इस समय सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष मोदी और योगी सरकार पर इस मामले को लेकर लगातार निशाना साध रहा है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। केजरीवाल के आने का सनातन रक्षक संघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया और पुतला फूंका।

सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनके आवास से राम मंदिर के गेट नंबर-11 की ओर काले झंडे दिखाने के लिए निकले। हालांकि, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को मुकुंद माधव के आवास के पास ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौके पर ही हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘अरविंद केजरीवाल वापस जाओ’ सहित कई नारे लगाए गए। साथ ही केजरीवाल का पुतला फूंका। प्रदर्शन में पंडा-पुरोहित समाज के पदाधिकारी व स्थानीय लोग भी शामिल रहे।
ayodhya-arvind-kejriwal-visit-protest-sanatan-rakshak-sangh (2)

ये भी पढ़ें:

सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान श्रीराम, सनातन धर्म और राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिए ऐसे नेताओं का अयोध्या की पवित्र भूमि पर विरोध किया जाएगा। वहीं, पंडा-पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें गेट नंबर-11 तक जाने की अनुमति नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राम मंदिर पर राजनीति, भ्रामक बयानों पर जताई चिंता... प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button