Uttarakhand

केंद्रीय मंत्री ने धान रोपा, प्राकृतिक खेती पर दिया जोर, छात्रों को बताई रिसर्च की ताकत

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र सम्मेलन में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, कृषि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

योगेंद्र मलिक

उधमसिंह नगर, 26 जून 2026ः

उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र सम्मेलन एवं पूर्व छात्र सम्मान कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने पूर्व छात्रों व विद्यार्थियों से कृषि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने खेत में धान की रोपाई की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय के रूप में पंतनगर विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण, अनुसंधान, नवाचार और किसानों की समृद्धि में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति को गति देने, उन्नत बीजों के विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार व गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा के माध्यम से इस विश्वविद्यालय ने देशभर के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री ने सीएम धामी के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पौध रोपण किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने खेत में धान की रोपाई की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय भविष्य में भी कृषि अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और किसानों के हित में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा।
2

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बंशीधर भगत, त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बारिश बनी आफत: रिहायशी इलाका जलमग्न, घरों में घुसा पानी, मकान ढहने से मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button