Hardoi City

बेकाबू Scorpio घर में घुसी, पटरी दुकानदार की मौत, डीडीसी के पति गंभीर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी, हादसे में एक पटरी दुकानदार की मौके पर मौत हो गई, जबकि जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी

हरदोई, 27 जून 2026:

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के समौधा दलेलनगर गांव में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार Scorpio अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। हादसे में रेहड़ी संचालक अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वर्तमान जिला पंचायत सदस्य शांति वर्मा के पति डॉ. सुमेर कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त सफेद Scorpio पूर्व जिला पंचायत सदस्य परशुराम चौरसिया की है। वाहन उनका चालक चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सीधे सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी।

हादसे में घायल डॉ. सुमेर कुमार वर्मा को आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी दौरान सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले अरुण कुमार भी Scorpio की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया।

ये भी पढ़ें:

आक्रोशित ग्रामीणों ने अरुण कुमार का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना पर कछौना पुलिस, आला अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने Scorpio चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Service Center में उठीं लपटें, राख हुई कार, 100 मीटर दूर पेट्रोल पंप होने से फैली दहशत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button