Gorakhpur

Janata Darshan: व्हीलचेयर पर बेटी को देख रुके CM, बोले, चिंता मत करिए, सरकार आपके साथ

गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों की सुनी फरियाद। इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिया, जमीन कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हर फरियादी तक खुद पहुंचकर सुनी बात, अधिकारियों को मौके पर ही दिए जरूरी आदेश

गोरखपुर, 27 जून 2026:

गोरखनाथ मंदिर में शनिवार सुबह आयोजित CM Yogi Janata Darshan में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवेदनशील अंदाज लोगों का दिल जीत गया। माथे पर चिंता लेकर पहुंचे फरियादी राहत और भरोसा लेकर लौटे। सबसे भावुक पल तब आया, जब व्हीलचेयर पर बैठी एक किशोरी की मां ने मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि चिंता मत करिए, सरकार आपके साथ है।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बैठे लोगों के बीच जाकर उन्होंने एक-एक की परेशानी सुनी। हर प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

Janata Darshan CM Yogi Supports Girl on Wheelchair (1)

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसों की कमी की वजह से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। कुछ मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा दिलाने को कहा, जबकि अन्य जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में बिना देरी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। सीएम ने जनता दर्शन में आये बच्चों को दुलारा और गोवंशों की सेवा की।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button