Gorakhpur

आम लोगों के बीच CM योगी… शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश, बच्चों को दी चॉकलेट

गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, इलाज के लिए मदद का भरोसा, गोशाला पहुंचकर गायों को खिलाया गुड़-रोटी

गोरखपुर, 3 जून 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने जमीन, मकान, पारिवारिक विवाद, चोरी और इलाज से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक कुर्सियों पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। वे एक-एक व्यक्ति के पास पहुंचे, आवेदन पत्र लिया। उसे ध्यान से पढ़ा और समस्या की जानकारी ली। मकान और जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों को उनका हक दिलाया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 11.19.17 AM

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन में एक महिला ने अपने मकान पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, एक अन्य महिला ने घर में हुई चोरी का अब तक खुलासा न होने की बात रखी। मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया।

Advertisement

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले कई लोग भी जनता दर्शन में पहुंचे। एक महिला ने अपनी मां के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहयोग का भरोसा देते हुए अधिकारियों को उनकी मां का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। अन्य जरूरतमंदों से उन्होंने उपचार का इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में हरसंभव सहायता करेगी। पारिवारिक विवाद और राजस्व संबंधी मामलों को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 11.19.33 AM

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें कई बच्चे दिखाई दिए जिन्हें उन्होंने अपने पास बुलाया। बच्चों ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया तो उन्होंने उनका नाम और कक्षा पूछी तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

इसके साथ मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को गुड़-रोटी खिलाई और उन्हें दुलार किया। उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर गायों की समुचित देखभाल करने के निर्देश भी दिए। जनता से संवाद, बच्चों के प्रति स्नेह और गोसेवा की झलक ने मुख्यमंत्री के गोरखपुर प्रवास को विशेष बना दिया।

ये भी पढ़ें  प्लेटफार्म पर 18 लाख से भरा बैग लेकर घूम रहा था यात्री, पुलिस ने दबोचा, हवाला एंगल खंगाल रही IT टीम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link