
हरदोई, 29 जून 2026ः
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला एक युवक के प्यार में इतना पागल हो गई कि वह अपना घर द्वार भूल बैठी और दोबारा पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। इससे पहले भी वह उसी के साथ चली गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद घर आ गई थी। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने एक युवक के साथ पत्नी के घर से चले जाने की तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी की उम्र करीब 30 वर्ष है। 24 जून की सुबह वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। युवक ने आसपास और रिश्तेदारों में जानकारी की पर पता नहीं चला। इसके बाद उसे जानकारी हुई कि एक युवक उसकी पत्नी को ले गया है। पीड़ित ने युवक का मोबाइल नंबर भी दिया है।
पीड़ित शख्स का आरोप है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी वही युवक उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद वह घर लौट आई थी। इस बार भी पत्नी उसी युवक के साथ चली गई है। वह अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गई है, बंद है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों की मदद से महिला और आरोपी युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित ने पत्नी की तलाश करने और आरोपी के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की है।






