ProjectsUttar Pradesh

बच्चों के प्रति CM योगी का फिर दिखा स्नेह : वांची-आची के नन्हे हाथों से कराया वाटिका का लोकार्पण

जनता दर्शन में सुनी थी वांची के पिता की फरियाद, तीन घंटे में दिलाई थी स्कूल में एंट्री, एक साल बाद मुरादाबाद में मुख्यमंत्री ने वांची और आची के साथ साझा किया भावुक पल

मुरादाबाद, 30 जून 2026:

यूपी के मुरादाबाद में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बीच एक भावुक और यादगार दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति का दिल छू लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का सोमवार को लोकार्पण किया लेकिन सबसे खास पल तब आया जब भव्य ‘श्री राम वाटिका’ का उद्घाटन किसी मंत्री या अधिकारी ने नहीं अपितु छह वर्षीय वांची और उसकी छोटी बहन आची ने मुख्यमंत्री के सानिध्य में फीता काटकर किया।

यह दृश्य सिर्फ एक औपचारिक उद्घाटन नहीं था। दरअसल एक साल पहले शुरू हुई एक भावुक कहानी का खूबसूरत विस्तार भी था। मुरादाबाद निवासी अमित कुमार अपनी बेटी वांची के स्कूल में प्रवेश को लेकर करीब तीन महीने से परेशान थे। आखिरकार गत वर्ष जून में वह बेटी को साथ लेकर मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्या बताई।
cm-yogi-moradabad-shri-ram-vatika-inauguration-by-little-girls-vanchi-aachi (2)

बच्चों के प्रति अपने विशेष स्नेह के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री ने उनकी फरियाद को गंभीरता से सुना और तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसका असर यह हुआ कि महज तीन घंटे के भीतर ही आरटीई के तहत वांची का प्रवेश मुरादाबाद के प्रतिष्ठित सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में हो गया। परिवार के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।

ये भी पढ़ें:

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री जब श्री राम वाटिका के लोकार्पण के लिए पहुंचे तो वांची और आची भी उनसे मिलने आईं। मुख्यमंत्री ने उन्हें देखते ही स्नेहपूर्वक अपने पास बुलाया और बिना किसी औपचारिकता के दोनों नन्ही बहनों से ही श्री राम वाटिका का फीता कटवाकर इसका लोकार्पण कराया। बच्चियों के चेहरे की मासूम मुस्कान और मुख्यमंत्री का आत्मीय व्यवहार कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक क्षण बन गया।

विकास और मानवीय संवेदनाओं के इस अनूठे संगम ने उपस्थित लोगों का दिल जीतने के साथ यह संदेश भी दिया कि जनसुनवाई में सुनी गई एक छोटी-सी फरियाद किस तरह विश्वास और अपनत्व की मिसाल बन सकती है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सावन सोमवार : झारखण्डी महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button