Uttar Pradesh

सौरभ कुमार सिंह हत्याकांड में जेल में बंद साहिल शुक्ला से मिलने पहुंचीं नानी, कपड़े और नमकीन लेकर आईं

मेरठ,26 मार्च 2025

मेरठ में चर्चित सौरभ कुमार सिंह हत्याकांड के आरोपी साहिल शुक्ला से पहली बार उसकी नानी जेल में मिलने पहुंचीं। नानी अपने साथ साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर आईं। यह पहली बार हुआ जब साहिल या मुस्कान से मिलने कोई जेल पहुंचा। जेल सूत्रों के अनुसार, साहिल और उसकी नानी की मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली, इस दौरान उन्होंने उसके सिर पर कई बार हाथ फेरा।

साहिल की नानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें सौरभ की मौत का बहुत दुख है, लेकिन वह अपने नाती से मिलने आई हैं क्योंकि उनकी याद आ रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय साहिल दो-दो नशे की हालत में था—एक नशा महिला का और दूसरा बाजार में बिकने वाला, जिसके चलते यह घटना घट गई। उन्होंने कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।

सूत्रों के मुताबिक, जेल में साहिल काफी बेचैन नजर आ रहा है और उसके लंबे बाल काट दिए गए हैं। साहिल और मुस्कान 19 मार्च से जेल में बंद हैं और अब तक उनसे कोई मिलने नहीं आया था। नानी ने कहा कि वह चाहती हैं कि साहिल सही रास्ते पर आए और अपने किए का एहसास करे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP में प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link