Madhya Pradesh

MP Politics: जबलपुर में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर जमकर हो रही सियासत

जबलपुर, 7 नवंबर, 2024
जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर अपनी विशालता से ज्यादा सियासत के चर्चाओं में बना हुआ है, करीब 7 सालों से चल रहा ब्रिज का निर्माण कार्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है, हालांकि जल्द ही इसका काम पूरा होने और जनता को सौगात के रूप में सौंपने की दावे हो रहे हैं। गुरुवार शाम जबलपुर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष सहित पूर्व मंत्री ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया, लेकिन इस दौरान कोई भी अधिकारी उनके साथ मौजूद नहीं रहा, जबकि सांसद कार्यालय की तरफ से कलेक्टर जबलपुर और PWD अधिकारियों को निरीक्षण की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।

अधिकारियों की गैर मौजूदगी फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान चर्चा का विषय बनी रही। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने अधिकारियों के इस व्यवहार पर जमकर नाराजगी जताई और सीएम तक यह मुद्दा पहुंचाने की बात कही। यही नहीं बल्कि फ्लाई ओवर निरीक्षण के तत्काल बाद सभी नेता और कार्यकर्ता सीधे संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा के पास पहुंचे, जहां उन्होंने कमिश्नर से कलेक्टर और PWD अधिकारियों के इस अनैतिक व्यवहार की शिकायत भी की। इस दौरान नगर अध्यक्ष और सांसद ने कमिश्नर को बताया कि पहले भी शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा को खंडित करने का काम किया गया है, जो किसी भी तरह से नजर अंदाज करने योग्य नहीं है, सभी ने अधिकारियों के इस दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एमपी के बालाघाट में बाघ का कहर, तेंदू पत्ता लाने गए युवक का किया शिकार, आधा शरीर नोचकर खाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link