Raebareli City

Doctor’s Day पर शुरू हुई City Polyclinic, एक ही जगह मिलेंगी कई विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किलाबाजार शहरी स्वास्थ्य केंद्र को City Polyclinic में बदला गया, रोज दो विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे ओपीडी सेवा, 195 जरूरी दवाएं, टेलीमेडिसिन, 63 तरह की जांच की सुविधा भी मिलेगी

विजय पटेल

रायबरेली, 1 जुलाई 2026:

रायबरेली के लोगों को डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य सेवाओं का तोहफा मिला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किलाबाजार को अपग्रेड कर City Polyclinic के रूप में शुरू किया गया। शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्र ने किया।

नई City Polyclinic शुरू होने के बाद अब शहरवासियों को कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां तय रोस्टर के मुताबिक हर दिन दो Specialist Doctor ओपीडी में मरीजों को देखेंगे।

पॉलीक्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग, ईएनटी के साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी। पहले दिन डॉ श्वेता वर्मा और डॉ सुधीर सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर सेवाओं की शुरुआत की।
raebareli-kilabazar-new-city-polyclinic-inaugurated-cmo-free-tests (2)

शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि इस पहल का मकसद शहरी गरीब परिवारों समेत सभी नागरिकों तक घर के पास मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। यहां Telemedicine की सुविधा भी मिलेगी। मरीजों के लिए 63 तरह की Diagnostic Test सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, वहीं 195 तरह की जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी।

पॉलीक्लिनिक में स्टाफ नर्स, फिजियोथैरेपिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट और इंटीग्रेटेड काउंसलर की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button