Raebareli City

पोषण और शिक्षा को बढ़ावा, अदिति सिंह ने सौंपे 50 आंगनबाड़ी केंद्र, कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन

राही और अमांवा ब्लॉक में तैयार केंद्रों से बच्चों और माताओं को सीधा फायदा, 411 स्मार्टफोन मिलने से पोषण ट्रैकिंग और योजनाओं की निगरानी होगी तेज

विजय पटेल

रायबरेली, 24 अप्रैल 2026:

सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास से जुड़ी नई पहल के तहत विधायक अदिति सिंह ने 50 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। ये केंद्र राही और अमांवा ब्लॉक में तैयार किए गए हैं, जहां बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी।

लोकार्पण के दौरान अदिति सिंह ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों और माताओं को मजबूत आधार देने का काम किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम दिखेंगे।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 411 स्मार्टफोन भी दिए गए। इन स्मार्टफोन की मदद से पोषण से जुड़ा डेटा अपडेट करना आसान होगा और योजनाओं की निगरानी भी तेजी से हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर इन केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के कई परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले ऐसी सुविधाएं सीमित थीं।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP में स्टार्टअप क्रांति : युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने में जुटी प्रदेश सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link