National

AAP में बड़ी टूटन से सियासी हलचल… राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह समेत कई नाम साथ आए सामने, दो-तिहाई सांसदों के विलय का दावा, पार्टी के अंदर लंबे समय से चल रही खींचतान उजागर

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:

आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता और स्वाती मालिवाल के भी भाजपा में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

भाजपा में शामिल होने के एलान के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई। इस दौरान औपचारिक स्वागत के बाद फोटो सेशन भी हुआ।

WhatsApp Image 2026-04-24 at 6.17.54 PM

ये भी पढ़ें:

इससे पूर्व राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता में आज ही कहा था कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों ने मिलकर यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि सात सांसदों ने विलय से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंपा गया है।

राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक मेहनत कर पार्टी को खड़ा किया, लेकिन अब पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उनके मुताबिक पार्टी का फोकस अब देशहित से हटकर व्यक्तिगत फायदे तक सिमट गया है। संदीप पाठक ने भी इस मौके पर कहा कि वह राजनीति में देश के लिए कुछ बेहतर करने के मकसद से आए थे। हालात ऐसे बने कि उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शामली मुठभेड़ : एसटीएफ के घायल इंस्पेक्टर की मौत, मार गिराए थे चार शातिर बदमाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link