Uttar Pradesh

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने धूमधाम से मनाया छठ महापर्व, उठाई फलों की टोकरी

लखनऊ 8 नवंबर 2024:

छठ महापर्व पर शुक्रवार सुबह नदी तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी धूमधाम से महापर्व मनाया।

मूल रूप से बिहार के सिवान के रहने वाले डीजीपी प्रशांत कुमार लखनऊ के गोमतीनगर में छठ महापर्व में शामिल हुए। इस दौरान वह पूजन सामग्री व फलों की टोकरी सिर पर रखकर जाते दिखे।

उन्होंने कहा कि महापर्व छठ आस्था और समर्पण का महासंगम है। गहरी भावनात्मक और सांस्कृतिक कड़ी का प्रतीक है। यह पर्व भारत की संस्कृति और परम्पराओं का अनमोल हिस्सा। छठ महापर्व हमे एकता, प्रेम और सहयोग का संदेश देता है।

ये भी पढ़ें  12 घंटे की बहस के बाद लोकसभा में वक्फ बिल पास, पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link