Uttar Pradesh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पहुंचेंगे लखनऊ, दो दिन है कार्यक्रम

लखनऊ, 8 नवंबर 2024:

लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। वे लखनऊ में शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय आशुतोष टंडन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रक्षा मंत्री शनिवार शाम चार बजे विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। शाम 06:20 बजे आवाज से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना होंगे और वहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय आशुतोष टंडन की प्रथम पुण्यतिथि पर लाल जी टंडन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘राजनीति में शालीनता सुचिता और सेवा’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में सम्मिलित होंगे। रक्षा मंत्री अगले दिन रविवार सुबह निरालानगर में वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी मिश्रा के आवास, उसके बाद अलीगंज में डॉ. कमल जायसवाल और त्रिवेणीनगर में पार्षद के आवास भी जाएंगे। शाम 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ में शंकराचार्य का ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, मंच पर सियासी हलचल, योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link