Uttar Pradesh

इटावा: कबाड़ की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अशरफ अंसारी

इटावा, 27 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त हाईवे के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में आज शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में नाकाम रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और देखा कि उनकी दुकान में रखे प्लास्टिक कबाड़ में आग की तेज लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उनका प्रयास असफल रहा। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई, जिससे लगभग 2 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें:

दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि उनकी दुकान ही उनके परिवार की आजीविका का सहारा थी। आग लगने की वजह से उनका सब कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी और थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में अंदेशा है कि यह आग किसी शरारती तत्व ने लगाई हो सकती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस भीषण घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए कल उमड़ेंगे श्रद्धालु, होगी पुष्पवर्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link