Ayodhya

Ram Mandir Donation Case: हर आरोपी से अलग-अलग पूछताछ, जेल में भी बदला ये इंतजाम

आठों आरोपी अब अलग-अलग बैरकों में रखे गए, पुलिस साजिश, रकम के बंटवारे, जेल के अंदर आपसी संपर्क जैसे पहलुओं की जांच में जुटी, पहले तीन आरोपियों से हो चुकी है पूछताछ

अनिल निषाद

अयोध्या, 5 जुलाई 2026:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। रविवार को पुलिस टीम अयोध्या जेल पहुंची, जहां मामले में बंद पांच आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। जांच का फोकस चोरी की पूरी साजिश, रकम के बंटवारे, साथ ही मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं पर है।

बता दें कि राममंदिर चढ़ावा घपले को लेकर रामजन्मभूमि थाने में दर्ज एफआईआर में नामजद सभी आठ आरोपी जेल में बंद हैं। मामले पर सीधे सीएम की नजर है। वो भी दूध का दूध पानी का पानी होने की बात कह चुके हैं। फिलहाल पुलिस टीमें लगातार निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश में जुटीं हैं।

ये भी पढ़ें:

सोमवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक से पूर्व रविवार को टीम सक्रिय दिखी। आज जेल में जिन आरोपियों से पूछताछ हुई, उनमें रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय शामिल हैं। इससे पहले पुलिस इसी मामले में बंद तीन अन्य आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल इस केस में कुल आठ आरोपी जेल में हैं।

उधर, जांच पर किसी तरह का असर न पड़े, इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने शनिवार को सभी आठ आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया। पहले सभी एक ही बैरक में बंद थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों को एक साथ रखने पर उनके बीच आपसी बातचीत, विवाद या किसी नई साजिश की आशंका बनी रह सकती थी। इसी वजह से सभी को अलग-अलग बैरकों में रखने का फैसला लिया गया, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  चढ़ावा घपला : आरोपों पर सपा का पलटवार, पूर्व मंत्री पहुंचे थाने, इनके खिलाफ दी तहरीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button