PoliticsUttar Pradesh

पोस्टर वार : अखिलेश को कृष्ण और राहुल गांधी को अर्जुन की तरह दिखाया

अंशुल मौर्य
वाराणसी, 8 नवंबर 2024:


प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में काशी में सपा का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद राहुल गांधी को महाभारत के पात्रों के रूप में प्रदर्शित किया गया है। अखिलेश यादव को कृष्ण और राहुल गांधी को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है।

इस पोस्टर में गीता के श्लोक भी लिखे हैं, जो 2024 के साथ-साथ 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हैं। सपा छात्र सभा के महानगर प्रवक्ता आलोक सौरभ की ओर से लगाए गए पोस्टर पर संकल्प 2024, लक्ष्य 2027 लिखा है। पोस्टर लगने के बाद यह चर्चा का विषय बना है। सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें  भोपाल : पत्नी के सामने बोला अंकल, तो भड़का पति और कर दी दुकानदार की पिटाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link