Lucknow City

लखनऊ में शंकराचार्य का भव्य स्वागत, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की बुलंद हुई आवाज

व्यापारियों और पंजाबी समाज ने सदर में किया स्वागत, गोरक्षा का दिलाया संकल्प, कैंट में पवन मनोचा बने प्रतिनिधि, अखिलेश यादव से दूसरी मुलाकात भी चर्चा में

लखनऊ, 9 जुलाई 2026:

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के प्रदेशव्यापी अभियान पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गुरुवार को राजधानी लखनऊ में जोरदार स्वागत हुआ। कैंट क्षेत्र में सदर गुरुद्वारा साहिब के निकट आयोजित भव्य स्वागत समारोह में व्यापारियों और पंजाबी समाज ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ व्यापार मंडल के प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री एवं सनातनी पंजाबी महासभा के महामंत्री पवन मनोचा की अगुवाई में किया गया।

समारोह में शंकराचार्य ने गोरक्षा और गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए जन-जन को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से मिले फीडबैक में लोगों ने गाय को माता माना है लेकिन सरकार आज भी उसे केवल एक पशु मानती है। उन्होंने इस सोच में बदलाव की आवश्यकता बताते हुए समाज से व्यापक जनजागरण का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गोधाम की स्थापना की मांग भी उठाई। शंकराचार्य ने पवन मनोचा को कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना प्रतिनिधि घोषित करते हुए इस अभियान को और व्यापक बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।
shankaracharya-lucknow-visit-pawan-manocha-akhilesh-yadav-meeting (2)

स्वागत समारोह में यूपी सिख विचार मंच के अध्यक्ष गुरजीत छाबड़ा, महामंत्री कपिल अरोड़ा, कैंट परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार, वरिष्ठ महामंत्री सचिन चड्डा, महामंत्री कुश अरोड़ा, रोहित पंजवानी, चेयरमैन मनमोहन सिंह, मनोज सिंह, कार्तिकेय सिंह, अब्दुल्ला सिद्दीकी, प्रदेश सचिव सलमा सिद्दीकी, विवेक पहलवान, मुकेश धानुक, सागर धानुक समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बुधवार को लखनऊ पहुंचे थे। गुरुवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की। पिछले चार महीनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी भेंट रही जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button