Uttar Pradesh

उप्र: भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा

औरैया, 10 नवंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के औरैया ज़िले में एक महिला ने स्थानीय भाजपा किसान मोर्चा नेता नरेंद्र त्रिपाठी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला भाजपा नेता के मकान में रहती थी और उसने नरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोपों के आधार पर औरैया की सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नरेंद्र त्रिपाठी बीजेपी किसान मोर्चा के बुंदेलखंड एवं कानपुर क्षेत्र का प्रभारी रह चुका है !

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची थी। उसका मेडिकल करवाने के बाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज हो गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव, बजट को बताया मध्यम वर्ग के लिए राहतभरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link