Barabanki City

बाराबंकी : आग में धधकी ऑटो पार्ट्स की दुकान, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, जाम रहा हाइवे

अयोध्या रोड पर लखपेड़ाबाग इलाके में शनिवार दोपहर हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, Fire Brigade कई घंटे से आग बुझाने में जुटी, पुलिस ने संभाला ट्रैफिक, आग की चपेट में आने से बचीं अन्य इमारतें व स्कूल

बाराबंकी, 18 जुलाई 2026:

बाराबंकी के शहर क्षेत्र स्थित लखपेड़ाबाग चौराहे के पास जय दुर्गा ऑटोमोबाइल की दुकान में भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 12 बजे लगी आग कुछ ही देर में पूरी दुकान में फैल गई। दुकान से उठता धुएं का घना गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा। सूचना मिलते ही Fire Brigade की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। फिलहाल आग को आसपास की इमारतों व स्कूल तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में हाइवे पर भीड़ जमा होने से ट्रैफिक रेंगता रहा।
barabanki-lakhpedabagh-auto-parts-shop-fire-accident-ayodhya-road-traffic-jam (2)

दुकान में रखा सामान बना आग की बड़ी वजह

अयोध्या रोड स्थित लखपेड़ाबाग में फाउंडेशन स्कूल के पास मौजूद इस दुकान में दोपहिया वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, एक्सेसरीज, मोबिल ऑयल और पैकिंग सामग्री का बड़ा स्टॉक रखा था। दुकान मालिक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह उनके कर्मचारी ऊपर रखे सामान को व्यवस्थित कर रहे थे कि अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। पल भर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। ज्वलनशील सामान अधिक होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
barabanki-lakhpedabagh-auto-parts-shop-fire-accident-ayodhya-road-traffic-jam (3)

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगी पुष्टि

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसका सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दुकान में आग से बचाव के लिए कोई फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं था। इसी कारण आग तेजी से फैलती चली गई और उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
barabanki-lakhpedabagh-auto-parts-shop-fire-accident-ayodhya-road-traffic-jam (4)

सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से अयोध्या रोड पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और ट्रैफिक को नियंत्रित कर राहत कार्य में बाधा नहीं आने दी। फिलहाल Fire Brigade की टीम आग बुझाने में जुटी रही। नीचे से पानी की बौछार मारी जाती रही वहीं सीढ़ी लगाकर बगल की छत पर पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया।
barabanki-lakhpedabagh-auto-parts-shop-fire-accident-ayodhya-road-traffic-jam (5)

दुकान से सटे स्कूल में दहशत में रहे बच्चे, अभिभावक भी पहुंचे

बताया गया कि आग की भयावहता देखकर सुरक्षा की दृष्टि से निकट स्कूल से छात्रों को बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान सूचना पाकर अभिभावक भी पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित घर ले आये। हालांकि घटना में हुए नुकसान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा कि लाखों की क्षति हुई है।

ये भी पढ़ें  UP में पहली बार व्यापारी कल्याण दिवस की गूंज, भामाशाह की जयंती पर होंगे ये आयोजन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button