Lucknow CityUttar Pradesh

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से बेचैनी क्यों? राजभर का अखिलेश पर फिर हमला, बोले- जैसी करनी, वैसी भरनी

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा- अखिलेश यादव सरकार में बनी यूनिवर्सिटी में किसका पैसा और संसाधन लगा? अब अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, बेचैन मत होइए

लखनऊ, 18 जुलाई 2026:

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है तो बेचैनी क्यों बढ़ रही है?

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा- प्रिय अखिलेश जी, जौहर यूनिवर्सिटी पर कानून अपना काम कर रहा है तो उम्मीद है आप बेचैन जरूर होंगे। हैं ना? सच-सच बताइए?
jauhar-university-case-op-rajbhar-attack-akhilesh-yadav-up-govt-bulldozer (1)

उन्होंने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि जिस जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुआ, उसमें अरबों रुपये और जमीन किसकी थी? राजभर ने दावा किया कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल हुआ और यूनिवर्सिटी के लिए ट्रस्ट आजम खान ने बनाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसका लाभ आजम खान के रिश्तेदारों को मिला।

सुभासपा अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव और आजम खान के साथ-साथ सैफई परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जो ‘जौहर’ किया गया, उस पर किसी को भी शर्म आ सकती है।

Advertisement

राजभर ने कहा कि अब कार्रवाई हो रही है तो बेचैनी बढ़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, ‘ये डबल इंजन की सरकार है, अवैध इमारतों पर बुलडोजर तो चलेगा ही।’ अपने हमले के अंत में उन्होंने कहा कि पश्चाताप के समय बेचैनी नहीं, बल्कि आत्मग्लानि महसूस करनी चाहिए और पुरखों की कहावत दोहराई-‘जैसी करनी, वैसी भरनी।’

ये भी पढ़ें  ओडिशा में गूंजा यूपी का डिजिटल कमाल... ‘आयुष्मान सारथी’ ऐप और सुपरहीरो कॉमिक्स ने खींचा ध्यान, इस मामले में देश के लिए बना मिसाल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link