Hardoi City

मामा के अंतिम संस्कार में आया भांजा गंगा में डूबा, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, खोजबीन जारी

फर्रुखाबाद से मामा के अंतिम संस्कार में हरदोई आया 22 वर्षीय युवक गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चला गया, परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली, पीएसी और गोताखोरों ने घंटों तलाश की, दूसरे दिन आज फिर शुरू हुआ Search Operation

हरदोई, 19 जुलाई 2026:

मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरदोई आया एक युवक गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। घटना हरपालपुर क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट की है। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चले Search Operation के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। अब रविवार को दोबारा तलाश शुरू की गई है।

अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाने गया था

फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कैंट के शीशम मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार अपने मामा रामआसरे के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरपालपुर के नादखेड़ा गांव आया था। अंतिम संस्कार के बाद दोपहर करीब दो बजे वह कुसुमखोर गंगा घाट पर स्नान करने गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

ये भी पढ़ें:

Tragedy in UP Youth Drowns in Ganga Incident (1)

Advertisement

परिजनों ने बचाने की कोशिश की

घटना के वक्त घाट पर मौजूद लोगों और परिजनों ने सुमित को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में ओझल हो चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की टीम को भी तलाश में लगाया।

घंटों चला Search Operation

गोताखोरों और पीएसी की टीम ने कई घंटे तक गंगा में युवक की तलाश की। देर शाम तक चले Search Operation के बावजूद सुमित का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा।

पेंटिंग का काम करता था सुमित

परिजनों के मुताबिक, सुमित पेंटिंग का काम करता था। वह अपने परिवार में दो बहनों और चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।अरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर से Search Operation चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  बोर्ड सदस्य ने फंड की कमी स्वीकारी, कहा- अब छोटे स्वरूप में बनेगी धन्नीपुर मस्जिद

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link