Uttarakhand

सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र का मामला, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने की थी शिकायत, फेसबुक अकाउंट 'पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखंडी' से अशोभनीय भाषा का किया गया प्रयोग, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 जुलाई 2026ः

सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पोस्ट से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची थी और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी थी। इस मामले में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामला डालनवाला क्षेत्र का है।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा ने 18 जुलाई को कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि फेसबुक अकाउंट ‘पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखंडी’ के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अश्लील, अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची और समाज में वैमनस्य फैलने की स्थिति उत्पन्न हुई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

पुलिस टीम ने आरोपी राजेन्द्र सिंह रावत को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट सहित काफी महिलाएं डालनवाला थाने पहुंच गईं। महिला मोर्चा ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार आरोपी की पोस्ट को लेकर विशेषकर महिलाओं में भारी नाराजगी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंडः खाई में गिरा डंपर,फाटा-बड़ासू मार्ग पर हादसा, दो लोगों की मौत

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button