Uttarakhand

कांवड़ यात्रा: आस्था पथ पर श्रद्धालुओं को हेल्थ का भरोसा, स्थापित होंगी मेडिकल रिलीफ पोस्ट

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने तेज कीं तैयारियां, एमआरपी में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती, 24 घंटे रहेंगी सक्रिय, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर भी एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित की जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यात्रा मार्ग पर स्थापित होने वाली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर डॉक्टर, फिजिशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा चिह्नित श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। यहां रोस्टर के अनुसार शिफ्टवार चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी यात्रा अवधि के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  Harela 2026: हरियाली का मेगा प्लान, देहरादून में 15.50 लाख पौधों से संवरेगा पर्यावरण

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button