NationalUttar Pradesh

CJP का दावा, सरकार ने बुलाया, दीपके की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा से बातचीत की तैयारी

दिल्ली में संसद मार्च से पहले बढ़ी हलचल, CJP नेताओं ने कहा सरकार की ओर से बातचीत का संदेश मिला, संगठन की मांगों पर होगी चर्चा, सुरक्षा के बीच जंतर-मंतर पर खत्म हुई भूख हड़ताल

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026:

दिल्ली में संसद मार्च पर बवाल हंगामे के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने उनसे बातचीत के लिए संपर्क किया है। पार्टी का कहना है कि उसके दो प्रवक्ता अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने जा रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष राणा ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत का संदेश मिलने के बाद वह और दूसरे प्रवक्ता आशुतोष रंका प्रतिनिधिमंडल के तौर पर जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी सभी मांगों पर कायम है और बातचीत के दौरान इन्हीं मुद्दों को सरकार के सामने रखा जाएगा।

राणा ने दावा किया कि आंदोलन को लगातार युवाओं का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन अब केवल एक संगठन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कई युवाओं ने इसे अपना समर्थन दिया है।

ये भी पढ़ें:

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर चल रही अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। पार्टी ने इसे आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत बताया और कहा कि अब सरकार से सीधे बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

दूसरी ओर, संसद मार्च को लेकर हुए बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी की सीमाओं, प्रमुख प्रवेश मार्गों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है।

CJP ने इससे पहले आरोप लगाया था कि उसके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। पार्टी का कहना है कि इसके बाद सरकार बातचीत के लिए तैयार हुई है। हालांकि, प्रशासन या केंद्र सरकार की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर है कि प्रस्तावित मुलाकात होती है या नहीं और यदि होती है तो क्या सरकार और कॉजपा के बीच किसी मुद्दे पर सहमति बन पाती है। सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही बातचीत की स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  बिजनौर की हर्बल चाय से लेकर एक दिन में 35 करोड़ पौधों तक, ‘मन की बात’ में छाया रहा यूपी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button