Madhya PradeshNational

बांधवगढ़ : झुंड से बिछड़ने के कारण एक और हाथी के बच्चे की मौत, कुछ दिन पहले बेहोश पाया गया था

बांधवगढ़, 11 नबंवर 2024

बांधवगढ़ में एक बार फिर से एक हाथी की मौत की खबर सामने आई है बता दे कि वन विभाग के अधिकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक हाथी के बच्चे को बचाया गया था पर हाथियों के झुंड से बिछड़ जाने के कारण से बच्चे की रविवार सुबह मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में मौत हो गई।

इसके साथ ही पिछले महीने से अब तक बीटीआर में 11 हाथियों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि बछड़ा शुक्रवार को बीटीआर के बफर जोन में बीमार पाया गया और उसके झुंड ने उसे छोड़ दिया था। अक्टूबर के आखिरी तीन दिनों में रिजर्व में 10 हाथियों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:

बीटीआर के उप निदेशक प्रकाश कुमार वर्मा ने रविवार को कहा कि तीन दिन पहले पनपथा बफर रेंज में हाथी का बच्चा बेहोश पाया गया था। उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों ने लगभग तीन महीने की उम्र के बछड़े को बचाया और उसका इलाज राम हाथी शिविर में किया जा रहा था, जहां रविवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Advertisement

29 अक्टूबर को, रिजर्व के खलील रेंज के अंतर्गत सांखनी और बकेली में चार जंगली हाथी मृत पाए गए, जबकि चार अन्य की 30 अक्टूबर को और दो की 31 अक्टूबर को मौत हो गई।

ये भी पढ़ें  रायबरेली : पुलिस की इमरजेंसी सेवा और हुई ताकतवर...डॉयल 112 को मिलीं 10 नई स्कॉर्पियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link