Lucknow City

48 घंटे में खोज लीं भैंसें, खुश हुए ब्लॉक प्रमुख, चोर पकड़ने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित

निगोहां क्षेत्र में हुई थी घटना, सूचना मिलने पर ही तलाश में लग गईं दो टीमें, 1.60 लाख बताई गई मवेशियों की कीमत, पुलिस का दावा 150 CCTV फुटेज खंगाले, बाराबंकी का शातिर चोर गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 22 जुलाई 2026:

चोरी हुई दोनों भैंसें सकुशल वापस मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने निगोहां पुलिस टीम को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। महज 48 घंटे में 1.60 लाख रुपये की भैंस चोरी का खुलासा करने वाली टीम को अंगवस्त्र और मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा भेंट की गई। पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बाराबंकी के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं।

दो गांवों से चोरी हुई थीं भैंसें

ये भी पढ़ें:

बाजपेई खेड़ा, मजरा दयालपुर निवासी ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला ने घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी रात पड़ोसी गांव पश्चिम निवासी वंश दीपक अवस्थी की भी एक भैंस चोरी हो गई। दोनों भैंसों की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी गई।

Advertisement

150 CCTV फुटेज ने पहुंचाया चोर तक

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि केस की जांच के लिए दो टीमें बनाई गईं। पुलिस ने करीब 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज देखी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद जंगल-मंगल तिराहे के पास से राजन उर्फ मनीराम निवासी त्रिलोकपुर, थाना मसौली, बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर ली गईं।
lucknow-nigohan-police-solves-buffalo-theft-case-in-48-hours (2)

Slaughter House ले जाने की थी तैयारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई दिलीप उर्फ छोटू और साथी देवेराज उर्फ शकील के साथ मिलकर वारदात की थी। चोरी के बाद भैंसों को जंगल में छिपा दिया गया था। योजना उन्हें बाराबंकी ले जाकर Slaughter House में बेचने की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कई मामलों में आरोपी को ढूंढ रही थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार राजन के खिलाफ बाराबंकी के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और NDPS Act समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। भैंसें बरामद होने पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, एसआई कुलदीप कुमार, चंदन यादव, कांस्टेबल रोहित, जावेंद्र और रजकरन को अंगवस्त्र और मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस दौरान अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  UP Tourism : टेंडर में देरी पर जयवीर सिंह खफा, डेडलाइन तय, कहा- काम शुरू करें, देरी बर्दाश्त नहीं

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link