Uttarakhand

चुनाव प्रेक्षकों के मॉडल Standards पर देहरादून में मंथन, कई देशों के एक्सपर्ट होंगे शामिल

24 जुलाई को होगी International Conference, 20 से ज्यादा Universities के शिक्षाविद और 400 से अधिक प्रतिभागी जुड़ेंगे, Election Commission से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी रखेंगे अपनी बात, चुनाव प्रेक्षक प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर होगा फोकस

देहरादून, 23 जुलाई 2026:

उत्तराखंड में चुनाव प्रेक्षक प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय International Conference आयोजित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से Graphic Era Hill University में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस का विषय मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर रखा गया है। इसमें भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, रिसर्च स्कॉलर्स और छात्र हिस्सा लेंगे।

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगी चर्चा

कॉन्फ्रेंस का मकसद चुनाव प्रेक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और उसे मौजूदा जरूरतों के मुताबिक ज्यादा प्रभावी व व्यावहारिक बनाना है। कार्यक्रम में चुनाव प्रेक्षक प्रणाली के Model Standards पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही शिक्षाविद, नीति-निर्माता, विधि विशेषज्ञ, मीडिया और आईटी सेक्टर के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

देश-विदेश के विशेषज्ञ एक मंच पर

Advertisement

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अब तक अमेरिका, रोमानिया, आयरलैंड, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, हंगरी और नेपाल की चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम हाईब्रिड मोड में होगा, जिससे देश-विदेश के प्रतिभागी ऑनलाइन भी जुड़ सकेंगे।

20 से ज्यादा Universities के शिक्षाविद करेंगे प्रतिभाग

कॉन्फ्रेंस में 20 से अधिक विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद और विभिन्न संकायों के 400 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर, Graphic Era Hill University, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और दून यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ अलग-अलग तकनीकी सत्रों में अपने शोध और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम मुख्य अतिथि होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारती, स्टेट पुलिस ट्रेनिंग के नोडल आईजी अनंत शंकर ताकवले, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, देहरादून और हरिद्वार के जिलाधिकारी भी विभिन्न सत्रों में शामिल होकर अपने विचार रखेंगे।

ये भी पढ़ें  दीपों से जगमगाया देहरादून, धामी की कालसी को आस्था व विकास की सौगात, हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link