Uttar Pradesh

इटावा में आभूषण व्यापारी ने पत्‍नी और 3 बच्चों को जहर देकर मार डाला, फिर ट्रेन के आगे कूद पड़ा

इटावा,12 नवंबर 2024

यूपी के इटावा में एक आभूषण व्यापारी ने सोमवार को अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर पर मार डाला। फिर इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना तब सामने आई जब मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों के शवों के फोटो अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर अपलोड किए।

स्टेटस देखने के बाद मकान में रह रहे भाइयों ने कमरों की जांच की तो वहां शव देख कर हड़कंप मच गया। मुकेश वर्मा घर पर नहीं था, वह आत्महत्या करने के लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर था। मुकेश वर्मा को मरुधर एक्सप्रेस के आगे कूदता देख लोगों ने शोर मचाया। ट्रेन रुकने के बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक के बीच से निकाला। मुकेश वर्मा को मामूली चोटें आई हैं।

अलग-अलग कमरे में पड़े मिले सभी शवएसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में चार मंजिला एक मकान में चार भाई अपने अपने परिवार के साथ एक-एक मंजिल पर रह रहे थे। इनमें से आभूषण व्यापारी मुकेश वर्मा की पत्नी रेखा (40), उनकी दो बेटियों भव्या (22), काव्या (17) और बेटे अभीष्ट (12) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजभर का अखिलेश पर तंज: ‘आपकी पार्टी में आपसे बड़े एक्टर भी हैं’, राजीव राय के बहाने साधा सपा पर निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link