Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल: डॉ. पंकज को सूचना प्रौद्योगिक का अतिरिक्त दायित्व, कई को नई जिम्मेदारी

धामी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया कदम, 10 आईएएस व एक आईएफएस के विभाग बदले, प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनइ से आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया वापस

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 25 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा, शिक्षा, ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 10 आईएएस और एक आईएफएस के विभाग में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है, जबकि कई अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनइ से आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। हालांकि वे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और कृषि उत्पादन आयुक्त का दायित्व पूर्ववत संभालते रहेंगे। नितेश कुमार झा को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग से हटाकर सचिव पंचायती राज बनाया गया है। वहीं, रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें सचिव परिवहन एवं आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Bureaucracy Reshuffle Key Changes Made (1)

डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को लोक निर्माण विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। बिर्जेश कुमार संत को सचिव आबकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय को सचिव गन्ना विकास एवं चीनी विभाग बनाया गया है। ज्योति यादव को सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) और सुशील किशोर पंत को सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में रणवीर सिंह चौहान को सचिवालय प्रशासन और गन्ना विकास विभाग से हटाकर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। पराग मधुकर धकाते (IFS) से विशेष सचिव पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। वहीं, अभिषेक रुहेला को अपर सचिव राज्य संपत्ति विभाग के साथ राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। युगल किशोर पंत को सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग दिया गया है।

ये भी पढ़ें  देहरादून में जुटे प्रदेशभर के PWD कर्मचारियों का सचिवालय कूच, बैरिकेडिंग पर टकराव

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button