Lucknow CityNational

NEET प्रदर्शन पर हंगामा : छात्रों से मारपीट के वायरल वीडियो से सियासत गरम, अखिलेश बोले- भरोसे का विलोम भाजपा

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल छात्रों से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव और सांसद संजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग, सीजेपी ने की आरोपी पर सख्त कदम उठाने की मांग

लखनऊ, 26 जुलाई 2026:

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल दो छात्रों के साथ कथित गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना को लेकर केंद्र और पुलिस पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो में कार सवार एक व्यक्ति प्रदर्शन में शामिल दो छात्रों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता और एक छात्र के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह छात्रों को दोबारा प्रदर्शन में शामिल न होने की धमकी भी देता नजर आता है। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति किस राजनीतिक दल या संगठन से जुड़ा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि बीजेपी और उसके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। युवाओं से किए गए वादों के कुछ घंटे बाद ही भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया। भाजपाई अपने वचन के भी सगे नहीं हैं। भरोसे का विलोम भाजपा है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की।
neet-protest-student-assault-viral-video-akhilesh-yadav-sanjay-singh

ये भी पढ़ें:

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘यूपी पुलिस कहां सो रही है? ये गुंडे खुलेआम देश की राजधानी में कैसे घूम रहे हैं? दिल्ली पुलिस बताए कि यह घटना कहां की है और दोषियों पर कार्रवाई करे।’

neet-protest-student-assault-viral-video-akhilesh-yadav-sanjay-singh (2)

उधर, आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी वीडियो साझा कर दावा किया कि जंतर-मंतर पर समर्थन देने पहुंचे दो युवकों को रास्ते में रोककर पीटा गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि हिंदुवादी नेता ने छात्रों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और माफी मंगवाने जैसी हरकत की। सीजेपी ने इसे कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती बताते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

neet-protest-student-assault-viral-video-akhilesh-yadav-sanjay-singh (3)

मालूम हो कि सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत के बाद सहमति बनने पर शनिवार को संगठन ने अपना प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में वायरल वीडियो ने एक बार फिर पूरे विवाद को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

ये भी पढ़ें  अब इलाज के लिए नहीं होगी जेब ढीली! शिक्षकों को बड़ा तोहफा आज, 5 लाख तक कैशलेस इलाज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button