Entertainment

आखिरी टास्क ने बदली किस्मत… अली-जन्नत के सिर सजा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का ताज

टीमवर्क और शानदार प्रदर्शन ने दिलाई जीत, सबसे ज्यादा स्टार्स होने के बावजूद चूके तेजस्वी-अर्जुन, कृष्णा-सुदेश की कॉमेडी ने शो में लगाया मनोरंजन का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क, 27 जुलाई 2026:

कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। रोमांच, हंसी और कुकिंग के शानदार मुकाबलों के बाद अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली दिलचस्प बात यह रही कि पूरे सीजन में सबसे ज्यादा स्टार्स तेजस्वी प्रकाश और अर्जुन बिजलानी के पास थे लेकिन फिनाले में कुकिंग में हुई एक चूक ने उनसे जीत छीन ली।

कुकिंग, कॉमेडी संग जबरदस्त टीमवर्क

भारती सिंह की शानदार मेजबानी और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी की जजमेंट ने इस सीजन को और भी खास बना दिया। वहीं कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की कॉमेडी ने हर एपिसोड में मनोरंजन का तड़का लगाया। पूरे सीजन में अली और जन्नत ने अपनी बेहतरीन टीमवर्क, शानदार तालमेल और लगातार दमदार प्रदर्शन से दर्शकों और जजों का दिल जीता।

ये भी पढ़ें:

फेवरेट जोड़ियां रह गईं पीछे

Advertisement

अली ने किचन में आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना किया जबकि जन्नत ने नई-नई चीजें सीखने के जज्बे से सभी को प्रभावित किया। फिनाले से पहले जीत की सबसे प्रबल दावेदार तेजस्वी प्रकाश और अर्जुन बिजलानी की जोड़ी मानी जा रही थी। वहीं करण कुंद्रा और एल्विश यादव भी स्टार्स की रेस में आगे थे लेकिन आखिरी मुकाबले में दोनों जोड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

रोहित शेट्टी की मौजूदगी में सजा ग्रैंड फिनाले

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का ग्रैंड फिनाले रोमांच, हंसी और कड़ी टक्कर से भरपूर रहा। फिनाले एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने खास मेहमान के तौर पर शिरकत की। उनके साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कंटेस्टेंट्स हर्ष गुजराल और फरहाना भट्ट भी नजर आए। इन सभी ने फाइनलिस्ट जोड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ आखिरी चैलेंज में उनकी मदद भी की।

सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव

ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने इस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ ऐसा शो है जहां सिर्फ ट्रॉफी जीतने वाला ही विजेता नहीं होता। इस सफर में शामिल हर इंसान अपने आप में विनर है। हमने साथ में हंसी बांटी, एक-दूसरे का साथ दिया और यही इस शो की सबसे बड़ी जीत है।
laughter-chefs-season-3-winner-aly-goni-jannat-zubair-trophy (2)

इस शो का पहला सीजन साल 2024 में शुरू हुआ था और अपनी अलग थीम की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ। इसका दूसरा सीजन साल 2025 में आया जिसमें नई सेलिब्रिटी जोड़ियां शामिल हुईं। इस बार लाफ्टर शेफ्स सीजन 3′ में कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, अली गोनी-जन्नत जुबैर, अंकिता लोखंडे–विक्की जैन, तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा-एल्विश यादव, निया शर्मा-सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल-अभिषेक शर्मा जैसी लोकप्रिय जोड़ियां नजर आईं।

ये भी पढ़ें  हनुमान जयंती पर आया ‘रामायण’ का टीजर... ‘राम’ अवतार में छा गए रणबीर कपूर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link