
देहरादून, 2 अगस्त 2026:
टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर उम्मीदें फिर बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुलाकात की। इस दौरान टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में जनभावनाओं और इलाके की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाएगी।
टिहरी को बताया अहम जिला
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक नजरिए से महत्वपूर्ण टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने से सिर्फ जिले के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा मिलेगा। उनका कहना था कि इससे इलाज के साथ मेडिकल Education को भी मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरदराज, पहाड़ी और सीमांत इलाकों तक बेहतर इलाज पहुंचाने पर लगातार काम कर रही है। इसके लिए अस्पतालों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, मेडिकल और Nursing Education का विस्तार किया जा रहा है, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ आधुनिक उपकरणों से लैस स्वास्थ्य संस्थानों पर भी जोर दिया जा रहा है।
केंद्र की योजनाओं का भी किया जिक्र
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए हैं। आयुष्मान भारत, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, Telemedicine जैसी योजनाओं से लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। राज्य सरकार इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

मंत्री और विधायक ने रखी क्षेत्र की जरूरत
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी की स्वास्थ्य जरूरतों, मेडिकल Education के विस्तार और मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखे। विधायक किशोर उपाध्याय ने भी कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है और इससे बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।
सुझावों पर सकारात्मक संकेत
मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर जरूरी फैसले ले रही है।






