Uttarakhand

मोदी माफी मांगें और अमित शाह इस्तीफे दें… महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डीएम कार्यालय से कचहरी रोड तक निकाला विरोध मार्च

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 1 अगस्त 2026ः

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने शनिवार को डीएम कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी से माफी मांगने और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की।

2

ये भी पढ़ें:

कार्यकर्ता बारिश में भीगते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। करीब दो से तीन घंटे तक चले प्रदर्शन से डीएम कार्यालय परिसर में माहौल गर्म रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय से कचहरी रोड तक विरोध मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों में नोकझोंक हो गई।

3

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं की समस्याओं को सुनने के बजाय उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने पीएम से छात्र-युवाओं से माफी मांगने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शोभा बड़ौनी, पुष्पा पवार, अनुराधा, बबीता, रुचि रौतेला, नंदिता गढ़िया, कुसुम, रोबिन त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र पवार, जमाल खान, गौरव रावत, नितिन उनियाल, अभिषेक जुयाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  छात्रों को नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी का तीखा हमला, पेपर लीक पर सियासी घमासान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link