Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

‘MY’ वोट बैंक पर ओपी राजभर का बड़ा वार, बोले- बलरामपुर में यादवों की पिटाई पर अखिलेश क्यों खामोश?

सुभासपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष को घेरा, कहा- मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से नहीं बोल रहे, 'पीडीए' पर भी कसा तंज

लखनऊ, 2 अगस्त 2026:

यूपी चुनाव से पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार सपा मुखिया पर अखिलेश यादव पर हमलावर होते जा रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने बलरामपुर की घटना को लेकर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनके ‘MY’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण पर निशाना साधा है।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में राजभर ने लिखा, ‘अखिलेश यादव जी, ये क्या देखना पड़ रहा है मित्र। ले देकर आपको MY ही वोट देता है। आजकल इन्हीं में रार छिड़ गई है और आप चुप बैठे हैं। राजभर ने दावा किया कि बलरामपुर में प्रतीक यादव, मनीष यादव और आलोक यादव के साथ मारपीट हुई और आरोप लगाया कि उन्हें ‘मुल्ला जी’ ने पीटा।

उन्होंने लिखा कि ‘पिटने वाला आपका स्वजातीय है, यदुवंशी है और पीटने वाला मुल्ला जी।’ इसी के साथ उन्होंने सपा के ‘पीडीए’ नारे पर तंज कसते हुए कहा कि बलरामपुर में ‘पीडीए यानी ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) देखने को मिला।

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव से इस घटना पर सार्वजनिक बयान देने की मांग करते हुए लिखा- बोलिए मित्र, बोलिए। कम से कम इतना तो कहिए कि पीटने वाले ने गलत किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से सपा अध्यक्ष इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
op-rajbhar-attacks-akhilesh-yadav-my-vote-bank-balrampur-incident (2)

पोस्ट के आखिर में राजभर ने अखिलेश यादव पर ‘सनातन विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कम से कम अपनी जाति के तो सगे हो जाइए। उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन जय भारत, जय श्रीकृष्ण, जय श्रीराम और जय महाराज सुहेलदेव के नारों के साथ किया।

ये भी पढ़ें  एलडीए : 20 करोड़ की जमीनों की रजिस्ट्री में घपला...नौ पूर्व अफसरों समेत 23 पर केस दर्ज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link