Uttarakhand

कांवड़ यात्रा रूट पर एफएसडीए ने छेड़ा अभियान: प्रतिष्ठानों पर छापे, 9 सैंपल फेल

हरिद्वार में बैरागी कैंप क्षेत्र व ऋषिकुल से प्रेम नगर आश्रम कांवड़ पटरी मार्ग पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई, 79 सैंपलों की जांच की, लेबलिंग व पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पर दिया नोटिस

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 2 अगस्त 2026ः

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने रविवार को बैरागी कैंप क्षेत्र और ऋषिकुल से प्रेम नगर आश्रम कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 79 सैंपल की मौके पर जांच की। इनमें से नौ फेल मिले। इन सैंपलों को संबंधित प्रतिष्ठानों से जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके बाद प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा व योगेंद्र पांडे की टीम ने बैरागी कैंप क्षेत्र में 22 खाद्य प्रतिष्ठानों और ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगभग 31 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान दुग्ध पदार्थों से बने दो नमूने, मसालों के दो नमूने व खाद्य तेल का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार की टीम ने रुड़की के नहर कांवड़ पटरी पर 30 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। एक दुकान पर बिना लेबल की छह सॉस की बोतलें मिलने पर उनको मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। मिठाई के दो, गुलाब जामुन के दो व खाद्य तेल का एक सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया।

ये भी पढ़ें:

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कांवड़ मेला मार्ग पर चंडी देवी मंदिर से गैण्डीखाता और रघुनाथ मॉल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक स्थित अस्थायी व स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 26 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। चार खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। लेबलिंग एवं पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पर तीन विनिर्माण इकाइयों को नोटिस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  आपदा के Heroes से मिले धामी, NDRF जवानों का बढ़ाया हौसला, जानी Rescue की तैयारी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button