Uttarakhand

अल्पसंख्यक सम्मेलन में लाभर्थियों से संवाद, धामी बोले- आपका भरोसा सरकार की ताकत

लाभार्थियों ने आवास, आयुष्मान, उज्ज्वला, स्वरोजगार समेत कई योजनाओं से मिले फायदे साझा किए, मुख्यमंत्री ने UCC, अल्पसंख्यक शिक्षा, रोजगार, महिलाओं के अधिकार जैसे मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं

देहरादून, 3 अगस्त 2026:

देहरादून में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा समेत कई योजनाओं से मिले लाभ के बारे में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। लोगों से मिलने वाला फीडबैक योजनाओं को और बेहतर बनाने में मदद करता है।

बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का मकसद समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें:

अल्पसंख्यक शिक्षा पर सरकार का पक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगार से जुड़ी शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे क्षेत्रों के लिए तैयार करना है, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें।

UCC को बताया महिलाओं के लिए अहम कदम

मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। उनके मुताबिक इससे महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सभी नागरिकों के लिए समान अवसर की भावना को मजबूत करती है।

रोजगार, किसानों, महिलाओं पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, किसानों की आमदनी बढ़ाने, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने, गरीब परिवारों को आवास, पेयजल, सड़क, डिजिटल सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। योजनाओं का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।
cm-dhami-addresses-minority-sammelan-dehradun-ucc-schemes (2)

ज्यादा लोगों तक पहुंचे योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इनका फायदा उठा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों के सुझावों के आधार पर सरकार योजनाओं को और असरदार बनाने की कोशिश कर रही है।

लाभार्थियों ने साझा किए बदलाव के अनुभव

सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों ने बताया कि इन योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कई लोगों ने कहा कि उन्हें शिक्षा, इलाज, रोजगार और आर्थिक सुरक्षा के नए मौके मिले हैं।
cm-dhami-addresses-minority-sammelan-dehradun-ucc-schemes (3)

कार्यक्रम में रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दायित्वधारी दिनेश अग्रवाल, देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  योग दिवसः मंत्री सौरभ बहुगुणा का शीर्षासन देख लोग बोले 'वाह'... याद आए पुराने एथलीट के दिन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link