CrimeUttarakhand

पहले लिखाई बेटी के अपहरण की FIR, जांच हुई तो मां ही निकली बेटी की सौदेबाजी की आरोपी

पुलिस ने 15 साल की किशोरी को मुजफ्फरनगर से खोज निकाला, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, सौदे की पूरी रकम न मिलने पर दर्ज कराई गई थी अपहरण की शिकायत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 अगस्त 2026:

देहरादून में 15 साल की किशोरी के अपहरण का मामला जांच के दौरान पूरी तरह बदल गया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि जिस मां ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही उसे बेचने की साजिश की मुख्य कड़ी निकली। पुलिस का दावा है कि डेढ़ लाख रुपये में बेटी का सौदा करने के बाद पूरी रकम नहीं मिलने पर महिला ने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

5 जुलाई को दर्ज कराई थी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

मामले की शुरुआत 5 जुलाई को हुई, जब नांगल हटनाला, सहस्त्रधारा रोड निवासी नीलम देवी ने थाना राजपुर में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई। मोबाइल सर्विलांस, CCTV फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

मुजफ्फरनगर से किशोरी को खोज निकाला, मां पर ही बेटी का सौदा करने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस टीम मुजफ्फरनगर पहुंची, जहां 15 साल की किशोरी मिल गई। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं। पता चला कि नीलम देवी ने पिंकी मलिक नाम की महिला के जरिए अपनी बेटी का सौदा डेढ़ लाख रुपये में किया था। इसके बाद किशोरी को लवी कुमार के माध्यम से दो लाख रुपये में मनीष नाम के व्यक्ति तक पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि सौदे की पूरी रकम नहीं मिलने और मामला खुलने का डर होने पर महिला ने बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

चार आरोपी गिरफ्तार, पुराने मामलों की भी जांच

पुलिस ने इस मामले में नीलम देवी, पिंकी मलिक, लवी कुमार और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ BNS और POCSO Act की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल तो नहीं रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : होटल में 3 दिन तक नाबालिग से दुष्कर्म, 70 साल के बुजुर्ग के लिए बनाया पूरा प्लान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button