Uttarakhand

समाधान दिवस: लोगों ने बताईं समस्याएं, अधिकारियों को चेतावनी, समय से निस्तारण न होने पर होगी कार्रवाई

देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों से आए 15 लोगों ने शिकायतें, आपत्तियां और सुझाव दिए, शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग व संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 अगस्त, 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 15 लोगों ने अपनी शिकायतें, आपत्तियां और सुझाव दिए। शिकायतों में अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, विकास कार्यों, सड़क, जल निकासी, भूमि संबंधी मामलों व अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे। अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
dehradun-mdda-samadhan-diwas-banshidhar-tiwari-civic-complaints (2)

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों को एक ही मंच पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर उपलब्ध कराना और उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी व संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। आमजन की संतुष्टि और सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई के तत्काल समाधान की प्रक्रिया भी प्रारंभ कराई।

ये भी पढ़ें:

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि समाधान दिवस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत और सुझाव का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिकायतकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखें और तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान करें, जिससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  कुंभ मेला 2027 : उत्तराखंड में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, धामी ने 63 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link