Barabanki City

Barabanki : मदरसा जा रहे 5 बच्चों पर मौत बनकर गिरी दीवार, भाई-बहन ने दम तोड़ा, 3 घायल

रास्ते में लंबे अरसे से खतरा बनकर खड़ी थी ईंटों की पक्की दीवार, बारिश में कमजोर होकर भरभराकर गिरी, ग्रामीणों का आरोप, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, पुलिस ने जांच शुरू की

बाराबंकी, 6 अगस्त 2026:

दरियाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह मदरसा जा रहे छात्र व खेल रहे बच्चों पर जर्जर हो चुकी ईंटों की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। मासूम बच्चों पर ईंटों का मलबा चादर की तरह बिछ गया। हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने दीवार की मरम्मत न होने को लेकर नाराजगी जताई है।

सुबह-सुबह हुए हादसे से गांव में मच गया कोहराम

हादसा दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में हुआ। सुबह बच्चे रोज की तरह मदरसा जा रहे थे। बताते हैं कि कुछ बच्चे खेल भी रहे थे। इसी दौरान वर्षों पुरानी ईंट की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। देखते ही देखते पांचों बच्चे उसके मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया। पूरे रास्ते में बिछीं ईंटों को हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:

दो बच्चों की मौत, तीन का इलाज जारी

हादसे में गांव के मुस्लिम का 7 वर्षीय बेटा हुजैफा और उसकी 14 वर्षीय बहन हाजरा बानो की मौत हो गई। दोनों मुस्लिम के बच्चे थे। वहीं सलमान के 8 वर्षीय बेटे हस्सान, व 4 साल की बेटी हानिया और अब्दुल मन्नान का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद अदनान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
barabanki-news-wall-collapse-kills-two-siblings-dariyabad (2)

ग्रामीण बोले, कई बार दी थी खतरे की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि जिस दीवार के गिरने से हादसा हुआ, वह लंबे समय से जर्जर थी। लगातार हो रही बारिश के बाद उसकी हालत और खराब हो गई थी। लोगों ने कई बार दीवार के मालिक से मरम्मत कराने या उसे हटाने की बात कही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई हो जाती तो दो मासूमों की जान बचाई जा सकती थी।
barabanki-news-wall-collapse-kills-two-siblings-dariyabad (3)

गांव में मातम, जर्जर इमारतों की जांच की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की जर्जर दीवारों और भवनों की जांच कर उन्हें सुरक्षित कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  26,386 सरकारी स्कूल बंद, 20 से ज्यादा पेपर लीक- विधानमंडल सत्र से पहले अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button